गणेश पूजा प्रारंभ करने से पहले स्वयं को शुद्ध करें और पूजा स्थल को साफ करें। सर्वप्रथम गणेश जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। फिर जल, फूल, दूर्वा, मोदक, लड्डू, धूप, दीप और नैवेद्य की आवश्यकता होती है।
पूजा में सबसे पहले गणेश जी का आवाहन करें, फिर पंचामृत से स्नान कराएं। लाल वस्त्र अर्पित करें और दूर्वा चढ़ाएं। गणेश मंत्र का जाप करते हुए १०८ बार दूर्वा अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। अंत में आरती करें और प्रसाद वितरित करें। मंगलवार और चतुर्थी को यह पूजा विशेष फलदायी होती है।